फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   advocate strike in subdivision permisses, stamp vender and dastavej lekhak will also support this strike

तहसील परिसर में गरजे अधिवक्ता, मांगों को दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडरों का भी समर्थन

Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
advocate strike in subdivision permisses, stamp vender and dastavej lekhak will also support this strike
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन के बैनर तले पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी शनिवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में न्यायिक अवकाश होने के बावजूद भी अधिवक्ता काफी संख्या में मौजूद रहे। दस्तावेज लेखक संघ ने भी अधिवक्ताओं की मांगो का पुरजोर समर्थन किया।
धरना प्रदर्शन स्थल पर दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष तेज बहादुर जायसवाल ने अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि सादाबाद के अधिवक्ताओं की चंदपा और मुरसान थाने के दांडिक वादों का क्षेत्राधिकार सादाबाद न्यायालय में ही रहने की मांग न्यायोचित है। इसके अलावा शेष जो भी मांगे हैं, वह भी उचित हैं। इन्हें पूरा किया जाना चाहिए। स्टांप वेंडर संघ के अध्यक्ष तपन जौहर ने भी अपने सभी स्टांप वेंडर साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं की मांगो का समर्थन किया और कहा कि एसीजेएम कोर्ट रिमांड वर्क, एडीजे कोर्ट स्थापना और सीनियर डिविजन सादाबाद के क्षेत्राधिकार की पत्रावलियां वाह न्यायालय सादाबाद में स्थानांतरित किए जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन

भाजपा बिसावर मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान हंवीर सिंह, करसौरा प्रधान ओमवीर सिंह, मई प्रधान रामेश्वर सारस्वत ने भी मांगो को जायज बताते हुए दि बार एसोसिएशन को अपना पूर्ण समर्थन प्रदान किया। बार अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि जब तक हमारी मंागें पूरञी नहीं हो जाती, तब तक अधिवक्ता हड़ताल पर रहकर धरना प्रदर्शन करेंगे। सचिव अनिल दीक्षित ने कहा कि हम अपना हक लेकर रहेंगे। मौके पर महेशचंद्र शर्मा, महेशचंद्र गौतम, गजेंद्र सिंह, बाल किशन बघेल, उत्तम पाराशर, शैलेंद्र नगाइच, बलवीर सिंह, अनुराग गुप्ता, हरीशंकर गिरी, अजय कुमार, भानुदत्त राजौरिया, केके चतुर्वेदी, बीडी गौतम, अमित चौधरी, बॉबी, संजय यादव, अमित चौधरी, जयपाल सिंह, वंशीवाले, विशंभर सिंह, वीरेंद्र गौतम, जगदीश कर्दम, चंद्रकांत सिंह बधौतिया, सत्यवीर सिंह, हरिओम गिरी, राजेंद्र अग्रवाल, दिवाकर शर्मा, हरिदत्त शर्मा, शिवदत्त शर्मा, भानुप्रताप सिंह, जयजगत गर्ग, डीके शर्मा, बादाम सिंह, दिनेश सारग, राजेश कुमार के अलावा दस्तावेज लेखक संघ से राजकुमार दीक्षित, संजय कुमार जायसवाल, श्याम सुंदर गिरी, लाखन सिंह, विश्वेंद्र प्रताप सिंह, जेपी बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं ने निकाली बाइक रैली
युवा अधिवक्ताओं ने अपनी मांगो को लेकर सादाबाद के मुख्य बाजार में बाइक रैली भी निकाली और आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान दीपक दीक्षित, विवेक सारस्वत, दिनेश गौतम, अजय सविता, आकाश रावत, देवेंद्र राजपूत, दुष्यंत गोस्वामी, विनोद चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed