{"_id":"db269ad80c5b9e66aa0fedb00b04f176","slug":"advocate-on-strike-for-highcourt-bench-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बैंच के लिए वकीलों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बैंच के लिए वकीलों की हड़ताल
hathras
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट की बैंच की मांग को लेकर एक दिनी हड़ताल रखी। वकीलों ने इस मौके पर न्यायालय परिसर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। न्यायालय में न्यायिक कामकाज भी बाधित रहा, जिससे वादकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इससे पूर्व अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की खंड पीठ की मांग को लेकर लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बार सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा कि पश्चिमी यूपी में उच्च न्यायालय की बैंच नहीं होने के कारण वादकारियों तथा बार संघों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वादकारी परिस्थितिवश सस्ता और सुलभ न्याय पाने से वंचित हो रहे हैं। इसी संबंध में मेरठ बार एसोसिएशन द्वारा मांगे गए समर्थन और उच्च न्यायालय की खंडपीठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज तक स्थापित नहीं किए जाने के विरोध स्वरूप यह हड़ताल की गई है। भविष्य में भी खंडपीठ के लिए हर आंदोलन के लिए हाथरस की बार तैयार है। अध्यक्षता बार के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने की। बार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।