फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Admissions in private schools under RTE in five phases

RTE: निजी स्कूलों में पांच चरणों में होंगे करीब 1900 सीटों पर दाखिले, दिसंबर से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 26 Oct 2025 04:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 04:52 PM IST
सार

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए अभिभावकों को बच्चों के जो दस्तावेज तैयार कराने होंगे, उसमें अभिभावकों का आधार कार्ड, आय-प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और बच्चे का आधार कार्ड शामिल है।

विज्ञापन
Admissions in private schools under RTE in five phases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका देने के लिए दिसंबर से पहले चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह प्रक्रिया पांच चरणों में होगी। ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


पहले यह प्रक्रिया चार चरणों में होती थी, लेकिन इसबार पांच चरणों में होगी। पांचवें चरण में ऐसे बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे जो दूसरे वार्डों या ग्राम पंचायतों के होंगे। आवेदन के बाद स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया ई-लॉटरी के जरिए होगी। जिला समन्वयक एसएन सिंह ने बताया कि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के आधार कार्ड अनिवार्य हैं।
विज्ञापन


यह दस्तावेज हैं जरूरी
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए अभिभावकों को बच्चों के जो दस्तावेज तैयार कराने होंगे, उसमें अभिभावकों का आधार कार्ड, आय-प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और बच्चे का आधार कार्ड शामिल है। सभी के साथ ऑनालाइन आवेदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed