{"_id":"65d3369896bffa5e8c0c3f88","slug":"admission-in-aligarh-atal-awasiya-vidyalaya-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Awasiya Vidyalaya: प्रवेश के लिए 182 बच्चे देंगे परीक्षा, 160 बच्चों का होना है चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Awasiya Vidyalaya: प्रवेश के लिए 182 बच्चे देंगे परीक्षा, 160 बच्चों का होना है चयन
Mon, 19 Feb 2024 04:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:38 PM IST
सार
अलीगढ़ के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए हाथरस शहर में परीक्षा केंद्र का चयन किया जा रहा है। यहां पर 25 फरवरी को 182 बच्चों के परीक्षा देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में टमकौली का अटल आवासीय विद्यालय
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क आवासीय शिक्षा मुहैया कराए जाने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 25 फरवरी को शहर के परीक्षा केंद्र पर 182 बच्चों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिए जाने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया है। इसके लिए हाथरस शहर में परीक्षा केंद्र का चयन किया जा रहा है। शहर के परीक्षा केंद्र पर 25 फरवरी को 182 बच्चों के परीक्षा देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इसको लेकर श्रम विभाग की ओर से तैयारी की जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत कुल 160 बच्चों का चयन किया जाना है। इसमें 80 सीटें छात्राओं के लिए व 80 सीटें छात्रों के लिए आरक्षित हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने कहा, परीक्षा कराए जाने के लिए तीन परीक्षा केंद्रों का प्रस्ताव भेजा है, जिसमें से एक का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन