फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Administration issued advisory regarding earthquake

Earthquake Advisory: प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, भूकंप में और उसके बाद करें यह

Thu, 05 Oct 2023 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 05:08 PM IST
सार

आपदा विशेषज्ञ लेखराज ने बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक घटना है। भूकम्प के कारण सुनामी, भू-स्खलन, बाढ़, आग लगना आदि जैसी आकस्मिक दुघर्टनाएँ भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Administration issued advisory regarding earthquake
भूकंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले दिनों भूकंप के झटके आने के बाद हाथरस जिला प्रशासन ने भूकंप से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है।आपदा विशेषज्ञ लेखराज ने बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक घटना है। भूकम्प के कारण सुनामी, भू-स्खलन, बाढ़, आग लगना आदि जैसी आकस्मिक दुघर्टनाएँ भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


भूकंप के दौरान क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के हल्के झटके ही होते हैं जो बाद में बड़े भूकंप के रुप में जन्म ले सकते हैं, जिनसे जान-माल का नुकसान हो सकता है। भूकम्प के समय अलमीरा, लंबी और भारी वस्तुओं से दूर रहें एवं खुले मैदान में जाएं। यदि आप घर के अंदर हैं, तो टेबल, बेड के नीचे चले जाएं या घर में कॉलम (पिलर) के समीप खड़े हो जाएं। किसी हिस्से के नीचे शरण लें अथवा तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सभी पालतू जानवरों को खोल दें ताकि वे बाहर भाग सकें। गैस और लाइट बंद कर दें।
विज्ञापन


भूकंप के बाद क्या करें
भूकम्प के झटके रुकने के तुरंत बाद इमारत में प्रवेश न करें क्योंकि दूसरा झटका आ सकता है। इसलिए कुछ देर खुले स्थान पर ही रहें। सरकार की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचनाओं एवं घोषणाओं के लिए रेडियो, टीवी, मोबाइल पर मैसेज देखें।  घायल लोगों की मदद करें और क्षतिग्रस्त घरों में प्रवेश न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा विशेषज्ञ लेखराज ने बताया कि भूकंप एक प्राकृतिक घटना है। भूकम्प के कारण सुनामी, भू-स्खलन, बाढ़, आग लगना आदि जैसी आकस्मिक दुघर्टनाएँ भी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed