फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Adjusted educationist's sudden deteriorating condition, death

समायोजित शिक्षामित्र की अचानक बिगड़ी हालत, मौत

Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 16 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Adjusted educationist's sudden deteriorating condition, death
टीचर - फोटो : Amar Ujala
गांव मेंडू में द्वितीय बैच की समायोजित शिक्षामित्र की दो दिन पूर्व अचानक तबियत खराब हो गई। इसे उपचार के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली तक ले जाया गया, जहां इसकी मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत के बाद बड़ी संख्या में शिक्षामित्रों ने मेंडू पहुंचकर अंतिम यात्रा में भाग लिया है। 
विज्ञापन


कस्बा मेंडू के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालाराम रावल की पुत्रवधू 31 वर्षीय अरुणा पत्नी शांतनू रावल बेसिक शिक्षा विभाग के सहपऊ ब्लॉक के गांव नगला सुखराम में शिक्षामित्र बनी थी। 1 मई, 2015 को विभागीय समायोजन के बाद विकल्प के आधार पर इसी विद्यालय में इसे समायोजित शिक्षक के रूप में कार्य करने का मौका मिला। बाद में 25 जुलाई, 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद यह समायोजित शिक्षामित्र लगातार आंदोलन चला रहे हैं। प्रदेश सरकार से भी इनके प्रदेश स्तरीय नेतृत्व ने भी कई बार सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने का आग्रह किया है। प्रदेश व देश की सरकार का कोई निर्णय न आने से अब शिक्षामित्रों की उम्मीदें धूमिल होने लगी हैं। चर्चाएं हैं कि इसे देखकर अरुणा की दो दिन पूर्व अचानक तबियत खराब हो गई। इसको उपचार के लिए शहर के   एक निजी अस्पताल में भर्ती     कराया गया, जहां से इसे अलीगढ़ रैफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी स्थिति खराब होने के बाद इसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल दिल्ली में भी भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान अरुणा की मौत हो गई। आदर्श समायोजित शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ ने इस घटना के    पीछे सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के हक में कोई सहानुभूतिपूर्वक निर्णय न लिया जाना बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed