Hathras News: अपर मुख्य सचिव गृह से निर्देश जारी, तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम न करने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:17 PM IST
सार
अपर मुख्य सचिव गृह ने निर्देश जारी किए हैं कि एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक, तहसीलदार और थानाध्यक्ष सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराये का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। कुछ अधिकारियों द्वारा अपने तैनाती क्षेत्र में रात्रि विश्राम नहीं किया जा रहा है, जोकि खेदजनक एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना है।
विज्ञापन
हाथरस डीएम अर्चना वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया