{"_id":"661bfbfd9d16cd03540ae681","slug":"accused-who-robbed-earrings-from-girls-arrested-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: बच्चियों से कान की बालियां लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: बच्चियों से कान की बालियां लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
Sun, 14 Apr 2024 09:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 09:23 PM IST
सार
3 अप्रैल को बच्चियां स्कूल जा रही थीं। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उनके कान की बालियां को लूट लिया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस खुलासे में जुट गई। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लूटी हुईं कान की बालियां बरामद
- फोटो : पुलिस विभाग
विस्तार
स्कूल से घर जा रहीं दो बच्चियों से कान की बालियां लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने 14 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से बच्चियों से उतरवाई गईं बालियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के मेडू गेट पुलिस चौकी निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि 3 अप्रैल को उनकी की पुत्रियां स्कूल जा रही थीं। रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उनके कान की बालियां को लूट लिया। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस खुलासे में जुट गई। मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को बीएच आयल मिल रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार ने अपना नाम ताहिर पुत्र अब्दुल रसीद, निवासी सैनी ऊपर कोट, अलीगढ़ बताया है।
विज्ञापन