फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of murder, body cremated after 20 hours of uproar

Hathras News: हत्या का आरोप, 20 घंटे चले हंगामे के बाद किया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 28 Jul 2024 04:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Accused of murder, body cremated after 20 hours of uproar
सुनील के अंतिम संस्कार के परिजनों को समझाते एसडीएम व सीओ। संवाद - फोटो : samvad
युवक सुनील (22) की मौत के मामले में करीब 20 घंटे तक गांव नगला हरिराम जिरौली में हंगामा चला और रातभर एसडीएम व सीओ गांव में डेरा डाले रहे। परिजन सुनील की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को करीब एक बजे अधिकारी गतिरोध समाप्त कराने में कामयाब हुए और दो बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हादसे की धारा में मामला दर्ज किया है। गांव नगला हरिराम जिरौली निवासी सुनील मंडी में पल्लेदारी करता था और बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव जाते समय हादसे में घायल हो गया था। बाद में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर को भी ग्रामीणों ने दो घंटे थाने पर हंगामा किया था। इनका आरोप था कि सुनील की बाइक एक साइकिल सवार से टकरा गई थी, उसके पक्ष के लोगों ने सुनील के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हुई है। वह हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे सुनील का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव नगला जिरौली पहुंचा तो परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान व सीओ श्यामवीर सिंह गांव में पहुंच गए और पूरी रात परिजनों को समझाने के प्रयास करते रहे। गांव में आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर यह हादसे का मामला बन रहा है। हत्या के आरोप कोर्ट में साबित नहीं हो पाएंगे। फिर जांच में ऐसा कोई तथ्य सामने आता है, जिससे हत्या की बात साबित हो तो, उसे शामिल किया जाएगा। काफी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे ग्रामीण व परिजनों गतिरोध समाप्त करने के लिए तैयार हुए। इसके बाद करीब दो बजे शव का दाह संस्कार किया गया। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed