{"_id":"69c4d2518801511aae09870b","slug":"accused-of-liquor-shop-robbery-arrested-in-encounter-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: शराब ठेके पर लूट का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: शराब ठेके पर लूट का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, पैर में लगी गोली
Thu, 26 Mar 2026 12:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:00 PM IST
सार
तीन-चार बदमाशों ने गांव सिखरा से गुतहरा जाने वाले मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर उसके गल्ले में रखे 78 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पकड़ा गया लूट का आरोपी
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव सिखरा के देसी शराब के ठेके पर हुई लूट के एक आरोपी को 25 मार्च की रात को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
गौरतलब है 19 मार्च को रात करीब 9:25 बजे तीन-चार बदमाशों ने गांव सिखरा से गुतहरा जाने वाले मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके के सेल्समैन से तमंचे के बल पर उसके गल्ले में रखे 78 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
25 मार्च रात करीब साढ़े 10:30 बजे एक आरोपी फारूक निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि सिखरा में हुई लूट का एक आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं, उनकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन