फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of dushkarm deaf and mute woman arrested within 24 hours

Hathras News: मूक बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, भेजा जेल

Thu, 01 Feb 2024 09:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 09:09 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध खेत में बुर्जी में से भूसा निकाल रहा था। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंच गई। महिला बोलने में असमर्थ है। आरोपी ने उसे भूसा उठाने के बहाने बुलाया। परिजनों का आरोप था कि आरोपी ने वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Accused of dushkarm deaf and mute woman arrested within 24 hours
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मूक बधिर महिला से दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने गांव की ही एक मूक बधिर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध खेत में बुर्जी में से भूसा निकाल रहा था। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंच गई। महिला बोलने में असमर्थ है। आरोपी ने उसे भूसा उठाने के बहाने बुलाया। परिजनों का आरोप था कि आरोपी ने वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भांजे की पत्नी ने यह सब होते हुए देख लिया था। उसे मौके पर आता देख आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed