फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Accused of blackmailing women by hacking their IDs

Hathras News: आईडी हैक कर महिलाओं को ब्लैकमेल करने का आरोप

Fri, 03 Oct 2025 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing women by hacking their IDs
क्षेत्र के एक गांव के युवक पर गांव की महिलाओं की सोशल मीडिया आईडी हैक कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। एक महिला के पिता ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित महिला के पिता ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के युवक ने मेरी विवाहित बेटी की आईडी हैक को कर लिया है और उस पर आए दिन अश्लील वीडियो डालता रहता है, जिससे मेरी बेटी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि युवक ने गांव की अन्य महिलाओं की भी आईडी हैक की हुई है, जिसके माध्यम से वह उन्हें भी ब्लैकमेल करता है और परेशान करता है। पीड़ित पिता ने अपनी बेटी एवं अन्य महिलाओं को इस समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन



पीड़ित की तहरीर के आधार पर कृष्णा नामक युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की फेसबुक आईडी को साइबर क्राइम के माध्यम से जांच कराकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - दुष्यंत कुमार, कोतवाली प्रभारी खैर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed