फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   accidents, two are in critical condition

हाथरस : सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
accidents, two are in critical condition
हाथरस : गांव बरौस के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई मैक्स गाड़ी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रक्षाबंधन से एक दिन पहले आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित गांव बरौस और नगला हरिकेश के निकट हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। पुलिस ने हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की देर रात करीब सवा दस बजे कन्हैया (21) पुत्र रामकिशन निवासी सोरई खंदौली अपने दो रिश्तेदारों के साथ कार से मुरसान हाथरस निवासी अपनी बहन के यहां से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक मैक्स वाहन और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार कन्हैया सहित तीनों लोग घायल हो गए। जिसमें कन्हैया की उपचार के लिए ले जाने के दौरान ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनका इलाज आगरा में चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, शनिवार की शाम को गांव नगला हरिकेश के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सुदेश कुमार (23) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव कांसपुरा बसई जगनेर आगरा में टक्कर मार दी। हादसे में सुदेश की मौत हो गई और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर, जानकारी होने पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए। त्योहार से एक दिन पहले हुई इन हादसों से दोनों युवकों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed