फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   AAP takes out lantern procession against power cuts

Hathras News: बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस

Mon, 03 Jul 2023 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 03 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
AAP takes out lantern procession against power cuts
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर रविवार को बिजली कटौती के विरोध में लालटेन जुलूस निकाला गया। जिलाध्यक्ष अजय भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सासनी गेट चौराहे से घंटाघर तक लालटेन जुलूस निकाला। अघोषित बिजली कटौती पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन





अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।सरकार से मांग है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए और भीषण गर्मी से लोगों को निजात दिलाई जाए। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई हैं, उनके परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों की बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है। दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती के 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है। जनता जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है ?। इस मौके पर केदार वर्मा, हरीमोहन सारस्वत, महासचिव नीरज कुमार, राजेंद्र राना, जगदीश प्रसाद, राजू कौशिक, मनु चौधरी, नरेश वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, रेखा वर्मा, आरिफ, गुलफाम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed