फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a youth dead by dangue

डेंगू के डंक ने ली एक और जान

Mon, 16 Nov 2015 11:19 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 16 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
सहपऊ/हाथरस। डेंगू के डंक ने एक और जान ले ली है। सहपऊ के गांव लोधई की एक डेंगू पीड़ित महिला की मौत आगरा में उपचार के दौरान हो गई। पहले भी इस गांव में एक महिला की मौत डेंगू से हो चुकी है। इसी गांव के 13 लोग अब भी जानलेवा बुखार की चपेट में हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उनका उपचार आगरा के निजी अस्पताल में चल रहा है। एक दिन हेल्थ कैंप लगाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने गांव की ओर मुड़कर नहीं देखा है।
विज्ञापन

गांव की रेखा पत्नी शिवनंदन तिवारी दो हफ्ते पहले डेंगू की चपेट में आई थीं। शुरुआती उपचार के बाद फायदा नहीं होने पर उन्हें आगरा में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पिछले दस दिनों से वह वहां भर्ती थीं। सोमवार को उनकी मौत होने से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में रेखा की मौत की खबर से कई चूल्हे नहीं जले। इससे पहले गांव की ही बीना ने डेंगू के कारण दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीमारी के जबर्दस्त प्रकोप के बावजूद स्वास्थ्य विभाग इसकी रोकथाम को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जबकि अब भी गांव में मरीजों की अच्छी-खासी संख्या है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह का कहना है कि जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। लोधई में पहले भी एक टीम को उपचार के लिए भेजा गया था। अगर वहां अब भी बुखार का प्रकोप है तो टीम को दोबारा भेजकर दवा का वितरण कराया जाएगा और बुखार की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed