फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A young man's health deteriorated under suspicious

Hathras News: ससुराल में युवक की संदिग्ध हालत में तबियत बिगड़ी, मौत

Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man's health deteriorated under suspicious
ससुराल में गए एक युवक की संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव सिकंदरपुर निवासी जितेंद्र (35) के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी तीन माह से मायके कोडरा हरदुआगंज में रह रही है। जितेंद्र मंगलवार दोपहर तीन बजे अपनी पत्नी को लेने गया था, जहां रात 10 बजे जितेंद्र की सास का फोन आया कि उसने कुछ खा लिया है, आप इन्हें यहां से ले जाइए। सूचना पर जितेन्द्र की मां व बहन व पड़ोसी रात्रि में ही कोडरा पहुंचे और उसकी हालत को देखते हुए घर ले आए। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को दीनदयाल अस्पताल ले गए, जहां शाम को उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जवां हेमेन्द्र मावी का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मौत किस कारण हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। जितेन्द्र के दो बेटे व एक बेटी है,जिनका रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed