{"_id":"6adbcf47d14cd999e0001e56","slug":"a-wide-array-of-designer-suits-and-stylish-blouses-for-karwa-chauth-hathras-news-c-56-1-sali1016-156101-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: करवाचौथ पर डिजाइनर सूट व स्टाइलिश ब्लाउज की बहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: करवाचौथ पर डिजाइनर सूट व स्टाइलिश ब्लाउज की बहार
Sat, 24 Oct 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
एक दुकान पर सूट खरीदने के लिए लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
हाथरस। करवाचौथ के लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार में साड़ियों और ज्वेलरी की खरीदारी के साथ बुटीक पर भी डिजाइनर सूट और स्टाइलिश ब्लाउज तैयार कराने के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं। त्योहार पर पारंपरिक लुक के साथ मॉडर्न अंदाज का मेल पसंद किया जा रहा है। महिलाएं अपनी पसंद, जरूरत और फिटिंग के अनुसार परिधान सिलवा रही हैं।
करवाचौथ के लिए एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पट्टी, मिरर वर्क और आकर्षक नेक डिजाइन वाले सूट पसंद किए जा रहे हैं। अनारकली, स्ट्रेट कट और प्लाजो सूट के साथ खूबसूरत दुपट्टों की भी मांग है। लाल, मैरून, गुलाबी, हरे और रस्ट रंग के परिधान त्योहार के पारंपरिक लुक को खास बना रहे हैं।
वहीं, कुछ महिलाएं हल्के और आरामदायक कपड़ों को प्राथमिकता दे रही हैं। डिजाइनर ब्लाउज में कई तरह के डिजाइन आकर्षित कर रहे हैं। साड़ियों के साथ मैचिंग के अलावा कंट्रास्ट रंग के ब्लाउज भी पसंद किए जा रहे हैं। कढ़ाई, लेस, बीड्स और हल्के मिरर वर्क से सजे ब्लाउज पारंपरिक परिधानों को नया अंदाज दे रहे हैं।
विज्ञापन
बुटीक संचालक शालिनी अग्रवाल ने बताया कि रेडीमेड कपड़ों के विकल्प मौजूद होने के बावजूद महिलाएं अपनी पसंद के फैब्रिक, नेक पैटर्न और स्लीव्स के अनुसार कपड़े सिलवाना पसंद कर रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ समय पर डिलीवरी और बेहतर फिटिंग के लिए पहले से सिलाई की बुकिंग कराई जा रही है।