{"_id":"68b71128622493d32f0781ca","slug":"a-teacher-walking-on-foot-hit-by-a-truck-and-died-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: सड़क किनारे पैदल चल रहे अध्यापक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: सड़क किनारे पैदल चल रहे अध्यापक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत
Tue, 02 Sep 2025 09:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:15 PM IST
सार
मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पर खड़ा करा दिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
मृतक अध्यापक सुरेंद्रपाल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव महामई सलावत नगर के निकट 2 सितंबर की दोपहर में ओवरब्रिज कट पर पैदल जा रहे अध्यापक सुरेंद्रपाल सिंह (62) को ट्रक ने टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
गांव रतनपुर निवासी अध्यापक सुरेंद्रपाल पुत्र मुलायम सिंह शाम करीब चार बजे गांव से सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। हाईवे पर एटा की तरफ से तेज गति से आते ट्रक ने उनको टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पर खड़ा करा दिया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन