{"_id":"6a612da740a56ba41c02de58","slug":"a-special-train-will-run-between-kasganj-and-mathura-hathras-news-c-56-1-hts1003-151729-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कासगंज-मथुरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
गोवर्धन के प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने कासगंज और मथुरा के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई से 29 जुलाई तक संचालित होगी।
इसका फायदा हाथरस, सिकंदराराऊ और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को मिल सकेगा। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 05307 कासगंज से रात 12:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह 01:10 बजे सिकंदराराऊ, 01:39 बजे हाथरस सिटी, 02:55 बजे मथुरा कैंट पहुंचते हुए 03:30 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05308 मथुरा जंक्शन से सुबह 04:50 बजे रवाना होगी। यह 05:00 बजे मथुरा कैंट, 05:38 बजे हाथरस सिटी, 06:12 बजे सिकंदराराऊ होते हुए 07:00 बजे कासगंज पहुंचेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सरफर हुसैन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में 12 साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे मुड़िया मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
चार दिन गंगापुर सिटी तक चलेगी पैसेंजर ट्रेन
कासगंज से मथुरा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 55335-36 का संचालन चार दिन के लिए गंगापुर सिटी तक किए जाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन सुबह 11:40 बजे चलकर हाथरस सिटी होते हुए मथुरा जंक्शन से आगे गंगापुर सिटी तक जाएगी। मुड़िया पूर्णिमा के मद्देनजर इस ट्रेन को भी 26 जुलाई से 29 जुलाई के बीच विस्तारित किया गया है।