फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A queue of Kanwariyas, the echo of Bam-Bam Bhole

Hathras News: कांवड़ियों की लगी कतार, बम-बम भोले की गूंज

Thu, 07 Mar 2024 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Thu, 07 Mar 2024 01:43 AM IST
सार

मथुरा-बरेली राजमार्ग पर सोरों व कछला गंगा घाट से कांवड़ लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले कांवड़ियों के बढ़े जत्थे 6 मार्च को नजर आए। सीटियों के साथ घुंघरू की रुन-झुन से माहौल भक्ति में डूबा हुआ है।

विज्ञापन
A queue of Kanwariyas, the echo of Bam-Bam Bhole
भोले की कांवड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

मौसम की मार के चलते इस साल 5 मार्च तक कांवड़ियों की संख्या सड़कों पर कम दिख रही थी, लेकिन 6 मार्च को शहर से गुजरने वाले सभी रास्तों पर कांवड़ियों की कतार नजर आ रही है। इन रास्तों पर बम-बम भोले और हर-हर महादेव की गूंज है। कांवड़ियों की सेवा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए हैं।

विज्ञापन


शहर से गुजरने वाले आगरा-अलीगढ़ व मथुरा बरेली राजमार्ग पर कांवड़ियों की अधिक हो गई है। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर सोरों व कछला गंगा घाट से कांवड़ लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले कांवड़ियों के बढ़े जत्थे 6 मार्च को नजर आए। सीटियों के साथ घुंघरू की रुन-झुन से माहौल भक्ति में डूबा हुआ है। कागसंज की ओर से हाथरस जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही कावंड़ियों के जत्थों की सेवा के लिए बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने शिविरों का आयोजन किया है। शिविरों में कांवड़ियों के लिए फल, दूध, खाना, दवाएं आदि वस्तुएं मुहैया कराई जा रही हैं। यहां कांवड़ियों की मालिश की व्यवस्था है और उनके लिए दर्द निवारक दवाएं भी उपलब्ध हैं। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कांवड़ियों की संख्या फिलहाल मथुरा-बरेली राजमार्ग की अपेक्षा कुछ कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


शहर के मेंडू रोड पर निस्वार्थ सेवा संस्थान के शिविर में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी कांवड़ियों की सेवा के लिए अग्रणी दिखाई दीं। शिविर में शहर की कई महिलाओं को महिला कांवड़ियों की सेवा के लिए बुलाया जा रहा है। 6 मार्च को दोपहर के समय महिला कांवड़ियों ने महिला सेवादारों को सेवा का मौका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed