फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a masion dead body found in school

स्कूल के बरामदे में गार्डर से लटका मिला राजमिस्त्री का शव

Thu, 02 Jul 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
a masion dead body found in school
गांव ढकरई के स्कूल में शव लटके होने की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेती हुई व मौके पर लगी - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव ढकरई स्थित प्राथमिक विद्यालय ढकरई के कंडम पड़े भवन में बुधवार की सुबह एक युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव ढकरई निवासी राज मिस्त्री लाखन सिंह पुत्र भूप सिंह उम्र करीब 35 साल मंगलवार की सुबह अपने काम पर गया हुआ था, वह दोपहर को घर खाना खाने आया और उसके बाद फिर से काम पर चला गया, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह उसका शव गांव के प्राइमरी विद्यालय के कंडम भवन के गार्डर पर लटका हुआ मिला, शव को देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया और चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र पहुंच गए और घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि लाखन सिंह ने गांव के ही स्कूल के भवन के बरामदे में लगे गार्डर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। इस मामले में घरेलू कलह सामने आ रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैतई का माजरा आदर्श नगर में मंगलवार की शाम करबन नदी के किनारे खड़े पापड़ी के पेड़ पर करीब 20 साल के एक युवक का शव लटका हुआ मिला, लेकिन मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया, उपनिरीक्षक सीपी सिंह, राजेश गुप्ता भी पहुंचे और घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि शव की शिनाख्त बुधवार को भी नहीं हो सकी है।

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : SADABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed