{"_id":"65b0cc2980c27284e0005484","slug":"a-heap-of-mud-fell-on-children-playing-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खेलते बच्चों पर गिरी मिट्टी की ढाय, एक बच्ची की दम घुटने से मौत, दो अन्य युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खेलते बच्चों पर गिरी मिट्टी की ढाय, एक बच्ची की दम घुटने से मौत, दो अन्य युवती घायल
Wed, 24 Jan 2024 02:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 24 Jan 2024 02:07 PM IST
सार
सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर में जल निगम ने बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा। जिसमें निकली मिट्टी गड्ढे के चारों ओर फैली हुई थी। वहां पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी मिट्टी की ढाय गिर गई। खेल रहे बच्चे मिट्टी में दब गए। मिट्टी में दम घुटने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य युवती घायल हों गईं।
विज्ञापन
बोरिंग से निकली मिट्टी, जिसकी ढाय बच्चों पर गिर गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
बोरिंग के लिए गड्ढे खोदने में निकली मिट्टी की ढाय गिर गई। वहां पर खेल रहे बच्चे मिट्टी के नीचे दब गए। मिट्टी में दम घुटने से एक बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य युवती घायल हो गईं।
विज्ञापन
24 जनवरी की सुबह सिकंदराराऊ के एटा रोड स्थित गांव इकबालपुर में जल निगम ने बोरिंग के लिए गड्ढा खोदा। जिसमें निकली मिट्टी गड्ढे के चारों ओर फैली हुई थी। वहां पर कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी मिट्टी की ढाय गिर गई। खेल रहे बच्चे मिट्टी में दब गए। मिट्टी में दम घुटने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दो अन्य युवती घायल हों गईं। एक गंभीर युवती को अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दूसरी घायल युवती को सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव में घर-घर जल देने के लिए ओवरहेड टंकी बनाई जा रही है। ट्यूबवैल के लिए खोदे गए गड्ढे की मिट्टी की ढाय काफी ऊंची हो गई। सुबह बच्चे वहां खेल रहे थे, तभी मिट्टी की ढाय गिर गई। उनके नीचे दबने से चार वर्षीय मोनिका पुत्री तीक्ष्ण पाल की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई। 19 वर्षीय प्रीति पुत्री प्रेमपाल गंभीर घायल हो गई, उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। तीसरी घायल 28 वर्षीय रचना पुत्री राम खिलाड़ी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन