फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A glimpse of Indian culture seen in the annual festival

Hathras News: वार्षिकोत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, रामायण लघु नाटिका का हुआ मंचन

Mon, 11 Dec 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 10:26 PM IST
सार

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने कत्थक, क्रिसमस, बिहू, बैसाखी, कोली, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी( लेजिम), दुर्गा पूजा, दिवाली, पोंगल, शिवरात्रि, होली, गणगौर, ऑर्केस्ट्रा, सामूहिक गीत, योगा आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
A glimpse of Indian culture seen in the annual festival
वार्षिकोत्सव में मनमोहक प्रस्तुति देतीं छात्राएं - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसका मूल विषय रंगोली था। विद्यालय के कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भारत के विभिन्न प्रदेशों के त्योहारों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की  मनमोहक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुभारंभ प्रसिद्ध सांस्कृतिक नृत्यांगना साक्षी सैनी, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, विद्यालय प्रधानाचार्य  ड. गणेश दिगंबर पाटिल, विद्यालय सचिव गौरांग सेकसरिया व उपप्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और स्वागत गीत के साथ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसडी पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे

प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रंगोली विभिन्न प्रकार के रंगों से बनी होती है, उसी प्रकार से हमने अपने इस कार्यक्रम के जरिए अपने देश में मनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के त्योहारों के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर अपने संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया है।

इसके बाद छात्र छात्राओं ने भारत के अलग-अलग प्रदेशों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कत्थक, क्रिसमस, बिहू, बैसाखी, कोली, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी( लेजिम), दुर्गा पूजा, दिवाली, पोंगल, शिवरात्रि, होली, गणगौर, ऑर्केस्ट्रा, सामूहिक गीत, योगा आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण का लघु नाटिका के रूप में मंचन किया। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed