फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   A case has been filed against 14 people from two parties in village Raik

Hathras News: गांव रायक में दो पक्ष के 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A case has been filed against 14 people from two parties in village Raik
खप्पर निकालने के दौरान हुई मारपीट में दो पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पप्पू सिंह निवासी गांव रायक मुरसान का कहना है कि छह सितंबर को रात 8 बजे गांव में पशुओं की बीमारी के कारण लोग खप्पर निकाल रहे थे, उसी समय जैसे ही दूसरे समुदाय के मोहल्ले में पहुंचे तो वहां पर पहले से घात लगाए बैठे आमिर, रोहित, समीर, आशिक, कासिम, पप्पू, समसेर, शाहरुख ने एकराय होकर उन पर पथराव कर दिया और ओमवीर को पकड़ लिया। जिसे मारपीट कर उन्होंने घायल कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के आमिर मलिक निवासी रायक मुरसान का कहना है कि छह सितंबर की शाम करीब 7 बजे वह घर के पास ही अपने भाई आसिम से बात कर रहा था, तभी अचानक से योगेंद्र रामअवतार, आकाश, दीपक सिंह, अजीत सिंह व सुनील शर्मा एकराय होकर उसके भाई के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो रामअवतार, आकाश व योगेंद्र ने लाठी, डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर दी। आमिर को बचाने जीवन आई तो उसके सिर पर वार किया। गर्भवती यासमीन के पेट में लात मार दी गई। मुरसान कोतवाली प्रभारी ममता सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed