{"_id":"68ebe02c9d5e994bbd060417","slug":"a-case-filed-against-hathras-bhim-army-district-president-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, कांवड़ियों के विरुद्ध बात करने की ऑडियो क्लिप हुई थी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, कांवड़ियों के विरुद्ध बात करने की ऑडियो क्लिप हुई थी वायरल
Sun, 12 Oct 2025 10:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:37 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी हाथरस के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम व पार्टी के किसी कार्यकर्ता के बीच की बात होती सुनाई दे रही है। जिसमें वे अपनी सरकार आने पर कांवड़ियों पर चार-छह ट्रक चढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऑडियो क्लिप वायरल होने के मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र के खिलाफ कोतवाली हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस ऑडियो क्लिप में वे कांवड़ियों के विरुद्ध बात करते हुए सुनाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
यह मुकदमा हाथरस गेट कोतवाली के एसआई रामनरेश ने दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप में भीम आर्मी/आजाद समाज पार्टी हाथरस के जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र गौतम व पार्टी के किसी कार्यकर्ता के बीच की बात होती सुनाई दे रही है। जिसमें वे अपनी सरकार आने पर कांवड़ियों पर चार-छह ट्रक चढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
एसएचओ हाथरस गेट अरविंद राठी ने बताया कि प्रकाश चंद्र गौतम के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गौर हो कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुई ऑडियो क्लिप व राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद यह कार्रवाई हुई है। 11 अक्तूबर को राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के कार्यकर्ता सीओ कार्यालय पहुंचे थे और हनुमान चालीसा का पाठ कर हर-हर महादेव के नारे लगाए थे।