{"_id":"6ae4ee69f9aa1c5b1c0c8bca","slug":"a-car-rams-into-a-tractor-trolley-loaded-with-potatoes-injuring-four-with-two-peoples-legs-trapped-in-the-vehicle-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103248-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, चार घायल, दो के पैर गाड़ी में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, चार घायल, दो के पैर गाड़ी में फंसे
Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात गांव बास अमरू के निकट तेज रफ्तार वैगनआर कार आगे चल रही आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। भीषण टक्कर में कार सवार पांच लोगों में चार घायल हो गए, जबकि एक को मामूली चोट आई। हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आगे बैठे दो युवकों के पैर गाड़ी के मलबे में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कार के क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के देहली गेट थाना क्षेत्र के गुला रोड निवासी पांच लोग वैगनआर कार से अलीगढ़ से आगरा जा रहे थे। शुक्रवार देर रात गांव बास अमरू के निकट कार आगे चल रही आलू के बीज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से वाहन आने पर कार अनियंत्रित होकर ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। आगे बैठे दोनों युवकों के पैर क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों युवकों को बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान शुरू किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद कार के हिस्सों को काटकर उसमें फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी खंदौली, आगरा ले जाया गया। कार में तरुण जैन पुत्र चंद्रभान, विपिन जैन पुत्र महेंद्र नाथ जैन, मोनिका जैन पत्नी विपिन जैन, यश जैन पुत्र विपिन जैन और 20 वर्षीय दक्षित सवार थे। सभी अलीगढ़ के गुला रोड, थाना देहली गेट क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। दक्षित को हल्की चोट आई, जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं।
कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंदौली भेजा गया है।