{"_id":"7-17723","slug":"Hathras-17723-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"2666 छात्राओं को मिला कन्या विद्याधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2666 छात्राओं को मिला कन्या विद्याधन
Hathras
Updated Sat, 08 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। आचार संहिता लगने के कारण जिला शिक्षा समिति ने अब कन्या विद्याधन योजना का पैसा बिना समारोह के ही छात्राओं के खातों में भेज दिया। चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता लागू करने के बाद जिला प्रशासन ने अब समारोह का आयोजन स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस योजना में जिले में 2666 छात्राओं को लाभान्वित किया गया है। समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए कन्या विद्याधन योजना के तहत शिक्षा सत्र 2012-13 में माध्यमिक शिक्षा के स्कूलों से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली गरीब परिवार की छात्राओं को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था। इस योजना में मौजूद सत्र में शासन ने सामान्य की 828, पिछड़ा वर्ग की 936, अनुसूचित जाति की 1680 एवं अल्पसंख्यक 291 छात्राओं को लाभान्वित करने का निर्णय लिया। जिले में प्राप्त आवेदनों के आधार पर जिला शिक्षा समिति ने इसके लिए सामान्य 828, पिछड़ा वर्ग की 936, अनुसूचित जाति की 790 एवं अल्पसंख्यक 212 छात्राओं का चयन शासन की नीतियों के अनुसार किया था लेकिन आचार संहिता लागू होने के कारण इस बार पिछले वर्ष की तरह समारोह आयोजित ही नहीं हो सका।
विज्ञापन