फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन...

मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ये वतन...

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Hathras
Hathras Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। शहर के सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व शांति दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुब्बारों और कबूतरों को आसमान में उड़ाकर शांति का संदेश दिया। वहीं बच्चों ने भी स्कूल में मानव श्रृंखला बनाकर विश्व के लोगों को भाईचारे और एकता से शंातिपूर्वक रहने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य डॉ.डीके मिश्रा और उपप्रधानाचार्य डॉ.रश्मि मिश्रा ने कहा कि शांति और सौहार्द से समाज में रहने की हम सभी को सीख लेनी चाहिए। इस समय विश्व में चारों तरफ हिंसा फैली हुई है, जिसमें हजारों निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं, इसलिए सभी को विश्व के लोगों को शांति के साथ रहने का संदेश देना चाहिए। कार्यक्रम में देवेंद्र मोहता, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, मोहनलाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल आदि का भी माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया। बच्चों ने मानव श्रृंखला से शांति का प्रतीक चिन्ह बनाया। विद्यालय की शिक्षक और शिक्षिकाओं ने ऐ मालिक तेरे बंदे हम और मेरा मुल्क मेरा देश समूह गान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शांति स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित किए गए। आसमान में गुब्बारे और कबूतर छोड़कर चहुंओर शंाति से जीने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मनोज नगाइच, राजेश, हरीओम, उदय सिंह, प्रिया, अनामिका, आरती, रानी कुशवाहा, डॉ.डीके मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed