फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   972 Anganwadi workers given arresting for many demands

972 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 19 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
972  Anganwadi workers given arresting for many demands
972 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी - फोटो : Amar Ujala
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का 58वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मंगलवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन शुरू कर दिया। इसके तहत सभी बाल विकास परियोजनाओं से जिले भर की 972 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया कि आंदोलन के दौरान गिरफ्तारी देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में ब्लॉक हाथरस की 206, शहर की परियोजना की 140, ब्लॉक सासनी की 260, ब्लॉक मुरसान की 152, ब्लॉक हसायन से 92, ब्लॉक सिकंदराराऊ से 122 कार्यकर्ताओं ने अनशन के साथ गिरफ्तारियां दीं। इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लेने वाले पुलिस अधिकारियों में एसपी यादव और जेएस चौहान ने कार्रवाई पूर्ण की। उन्होंने बताया कि उनका यह जेल भरो आंदोलन 22 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन


इसके बाद भी अगर यह गूंगी-बहरी सरकार नहीं मानेगी तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बीएलओ के कार्य में ड्यूटी लगा रखी है, वह कोई भी बीएलओ का कार्य नहीं करेंगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से अंजू रानी, राजकुमारी, रीना पाठक, सुनीता चौधरी, शशीवाला गुप्ता, मंजू गौतम, रामकटोरी, ज्ञानवती, सुमन, सरोज, हरिप्यारी वर्मा, पूनम शर्मा, सत्यवती, प्रेमलता, ललिता, सुधीर, कमलेश गुप्ता, स्नेहलता, सरिता, विनोद, नेत्रवती, रंजना, चंद्रकांता, अंजूरानी, निर्मला, सुनीता, प्रवेश आदि प्रमुख थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed