{"_id":"5b35337b4f1c1bf86e8ba759","slug":"91530213243-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पड़ी मिली दवाएं, ग्रामीणों में चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में पड़ी मिली दवाएं, ग्रामीणों में चर्चाएं
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव महौ में गुरुवार को गांव बघराया के निकट एक खेत में सरकारी दवाएं पड़े होने की जानकारी होने पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई।
मौके पर इन दवाओं को लेने के लिए स्वास्थ्य महकमे की एक टीम भी पहुंच गई। दवा पहले फेंकी क्यूं गई, और फिर टीम इन्हें क्यूं उठा ले गई। इसे लेकर ग्रामीणों में चर्चा है। कुछ लोगों मेें दवाओं की कालाबाजारी करने की भी चर्चा है। इन दवाओं केे बारे में टीम के सदस्य मीडियाकर्मियों को भी सही तरीके से जानकारी नहीं दे पाए।
सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर कुछ आयरन की सीरप एक्सपायर हो गई थीं, जिसे आशाओं की सूचना पर आरबीएसके की टीम को वहां उन दवाओं को लेने भेजा गया था। इन दवाओं को नष्ट कराया गया था। दवाओं की बिक्री की बात निराधार है।