फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   पूर्व विधायक चौ. गेंदालाल बने रालोद के जिलाध्यक्ष

पूर्व विधायक चौ. गेंदालाल बने रालोद के जिलाध्यक्ष

Sun, 17 Sep 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Sun, 17 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक चौ. गेंदालाल बने रालोद के जिलाध्यक्ष

 

विज्ञापन

शहर के पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल ने अब नई जिम्मेदारी दी है। अब उन्हें पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर रालोद पदाधिकारियों ने रविवार को प्रेसवार्ता की।


प्रेसवार्ता के दौरान रालोद के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ. अनिल चौधरी ने बताया कि पार्र्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद की सहमति से पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी ने कहा कि चौ. गेंदालाल के जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी को जिले में और अधिक मजबूती मिल सकेगी। किसानों मजदूरों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ी जा सकेगी।

विज्ञापन

 

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह ठेंनुआ, रामनारायण वर्मा ने जिलाध्यक्ष को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित रालोद जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक चौ. गेंदालाल ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए वह गांव स्तर तक के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह परिहार, जिपं सदस्य पंकज चौधरी, संजय कुमार के अलावा एदल सिंह वर्मा, केशव चौधरी, उमाशंकर वर्मा, गुड्डू प्रधान, वीके प्रधान, हितेंद्र चौधरी, लाल बहादुर कुशवाहा, चौ. भगवान सिंह, मनोज चौधरी, राधाचरन पहलवान, सोनू चौधरी, रिटायर्ड सूबेदार एनपी सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed