{"_id":"c286b2d3250a6c8460047287be581059","slug":"887-nomination-filed-in-hathras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस-मुरसान में 887 प्रत्याशियों के नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस-मुरसान में 887 प्रत्याशियों के नामांकन
hathras
Updated Sun, 22 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए हाथरस और मुरसान विकास खंडों में नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन दोनों ब्लॉकों पर नामांकन के लिए प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का मेला लगा रहा। दिन भर में दोनों जगह ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए कुल 887 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
ग्राम प्रधान के लिए यहां भी सर्वाधिक 686 और सदस्य पद के लिए 201 नामांकन आए। डीएम अबरार अहमद और एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने दोनों ब्लॉकों पर पहुंचकर नामांकन के काम का जायजा लिया और कमियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। सुरक्षा के दोनों जगह कड़े बंदोबस्त रहे। कई बार फोर्स ने भीड़ को नामांकन स्थलों के पास से खदेड़ा।
हाथरस विकास खंड में सुबह से ही नामांकन के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों की लंबी लाइन लग गई। रिटर्निंग अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. रामप्रवेश और एआरओ के सामने प्रधान पद के लिए कुल 383 प्रधान और सदस्य पद के लिए 166 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विकास खंड मुरसान के कार्यालय में भी नामांकन के लिए खासी भीड़ रही। यहां नामांकन की कमान आरओ डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य संजय कुमार ने संभाली। उनके नेतृत्व में एआरओ की टीम पूरे दिन पर्चे लेने में जुटी रही। यहां 303 पर्चे प्रधान और 35 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए आए। बड़ी संख्या में पर्चों की बिक्री भी हुई।