{"_id":"65cbd23999da3dab8a0eff86","slug":"83-investors-worth-rs-953-lakh-will-attend-the-ground-breaking-ceremony-hathras-news-c-56-1-mrt1060-111058-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे 953 लाख के 83 निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे 953 लाख के 83 निवेशक
Wed, 14 Feb 2024 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त उद्योग अलीगढ़ मंडल वीरेंद्र कुमार मंगलवार को यहां पहुंचे और अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। यह कार्यक्रम 19 फरवरी को शहर के संत फ्रांसिस स्कूल में आयोजित होगा। जिले से कुल 953 लाख के 83 निवेश प्रस्ताव के साथ उद्यमी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की उपस्थिति में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशों में प्रत्येक जिले में उजनपद स्तरीय ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जाएगा।
ऐसे निवेशक जिनके द्वारा 10 करोड़ अथवा इससे कम का निवेश प्रस्ताव हस्ताक्षरित किया गया है, उनको जनपद स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 10 करोड़ से अधिक धनराशि के निवेश प्रस्ताव से जुड़े निवेशकों को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त उद्योग हाथरस अखिलेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग सुधीर गर्ग उपस्थित रहे।