{"_id":"5cd083aabdec22076979354a","slug":"81557169066-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय जल सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय जल सेना के जवान की मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मुंबई में ड्यूटी पर तैनात के दौरान ही सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला निवासी एक नेवी के जवान की मौत हो गई। सोमवार को जब उसका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। नेवी की टुकड़ी ने मृतक जवान को पुष्प चक्र अर्पित किया और सैन्य सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत नौगांव के माजरा नगला चौधरी निवासी कृषि विभाग के एडीओ रमेशचंद्र चौधरी का बड़ा बेटा राहुल चौधरी (21) 2016 में भारतीय जल सेना में भर्ती हुआ था। रविवार को जब परिजनों को राहुल के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन मुंबई के लिए रवाना हो गए।
सोमवार की सुबह मृतक राहुल के तिरंगे में लिपटे शव को नेवी की जवानों व अधिकारियों की मौजूदगी में गांव में लाया गया। अंतिम दर्शनों के लिए राहुल के घर पर पूरा गांव उमड़ पड़ा, जैसे ही शव आया कोहराम मच गया। शव को मुखाग्नी छोटे भाई सुमित चौधरी ने दी। परिजनों के अनुसार, चार मई की शाम ड्यूटी के दौरान वह जहाज की सीढ़ियों से वह नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई।