{"_id":"5c801111bdec2214743f2e5c","slug":"81551896849-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में हाथरस नगर को मिला 325 वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में हाथरस नगर को मिला 325 वां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में हाथरस नगर पालिका ने फिर और बेहतर स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंक जारी की गई है। इसमें एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में स्वच्छता में हाथरस ने 325 वीं रैंक हासिल की है।
इससे पिछले साल हाथरस नगर पालिका 440 वें स्थान पर थी। हर साल केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत यह रैंक जारी की जाती है। इसमें शहरों की सफाई को काफी गहनता से देखा जाता है। इसमें गली-मोहल्लों, बाजारों की सफाई, नाले, नालियों की सफाई, निजी व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई आदि शामिल है।
स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम पिछले दिनों यहां आई थी और टीम ने यहां आकर सर्वे किया था। उसी आधार पर अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी थी। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के निर्देशन में शहर में लगातार सफाई अभियान जारी है।
विज्ञापन
इसी के चलते शहर स्वच्छता में भी आगे बढ़ रहा है। डीपीएम (न गरीय क्षेत्र) मनीष अग्रवाल ने बताया कि इस बार हाथरस नगर ने स्वच्छता में 325 वां स्थान हासिल किया है।