फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवि का शैक्षिक कैलेंडर जारी

महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवि का शैक्षिक कैलेंडर जारी

Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवि का शैक्षिक कैलेंडर जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि ने महाविद्यालयों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु ढंग से संपन्न कराने के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुरूप ही महाविद्यालयों को प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर प्रवेशार्थियों को 20 जुलाई तक वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। दो जुलाई से महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के लिए पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई होगी।
विज्ञापन


प्रथम वर्ष में प्रवेश की अंतिम तिथि भी 31 जुलाई तय की गई है। स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि पांच से 16 जुलाई होगी। स्नातक और स्नातकोत्तर पुन: परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई से 25 जुलाई तक नियत की गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा (छूटी हुई) के फार्म भरने की अंतिम तिथि जुलाई के अंतिम हफ्ते (25 जुलाई से 31 जुलाई 2018 तक) होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक द्वितीय, तृतीय एवं स्नातकोत्तर द्वितीय में शिक्षण कार्य प्रारंभ करने की तिथि 17 जुलाई और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा संबद्ध महाविद्यालयों में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2018 तय की गई है। विवि के कुलसचिव ने इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर भी शैक्षिक कैलेंडर को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed