फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   ऑनलाइन आंकड़ों से होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

ऑनलाइन आंकड़ों से होगी स्कूलों की ग्रेडिंग

Wed, 20 Sep 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Wed, 20 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आंकड़ों से होगी स्कूलों की ग्रेडिंग
school shimla

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में ग्रेड पाने के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालक खुद ही अपने जाल में फंसते दिखाई दे रहे हैं। परिषद की ऑनलाइन साइट पर विद्यालय संचालकों ने खुद ही अपने-अपने विद्यालयों के संसाधन ऑनलाइन किए थे, लेकिन अब इन आंकड़ों के आधार पर ही उनकी ग्रेडिंग हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र की दौड़ से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


वित्तविहीन विद्यालयों के संचालकों में बड़ी संख्या में विद्यालय ऐसे हैं, जो सिर्फ माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए ही संचालित हो रहे हैं, क्योंकि इन विद्यालयों में नियमित रूप से पढ़ाई-लिखाई का कोई कार्य होता ही नहीं है, जबकि बड़ी संख्या में मान्यता प्राप्त ऐसे भी विद्यालय हैं, जिनमें पढ़ाई-लिखाई तो होती है, लेकिन उसके पास संसाधन काफी सीमित हैं।

विज्ञापन

 

इन विद्यालय संचालकों ने विभागीय अधिकारियों से किसी प्रकार आशीर्वाद प्राप्त कर विद्यालयों में पर्याप्त नेशनल बिल्डिंग कोड के हिसाब से कक्षा कक्ष एवं अन्य संसाधन नहीं होने के बावजूद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मान्यता प्राप्त कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन स्कूल संचालकों ने ऑनलाइन किए गए विद्यालयों के भवन एवं सीसीटीवी कैमरा और आने-जाने के रास्ते को लेकर पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन खुद ही भरा था। अब परिषद ने ऑनलाइन रिकॉर्ड के आधार पर ही विद्यालयों को ग्रेड दिए जाने का निर्णय लिया है, जिससे अधिकांश स्कूल अब ए ग्रेड से खुद ही बाहर हो रहे हैं। स्कूल संचालक अब इस संकट से मुक्ति पाने के लिए भी जोर लगा रहे है, लेकिन रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के कारण इससे फिलहाल मुक्ति पाना उनके लिए आसान नहीं है।


----
-परिषद की नीति के अनुसार ग्रेडिंग की जा रही है। विद्यालय संचालकों ने खुद ही रिकॉर्ड ऑनलाइन किया है। इसका सत्यापन कराया गया है। जहां जो भी संशोधन होंगे, उनके संशोधन कर दिए जाएंगे।
-जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed