{"_id":"597e229a4f1c1b9b508b460d","slug":"81501438618-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में राखी मेल सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में राखी मेल सुविधा शुरू
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
रक्षाबंधन पर भाइयों तक राखी पहुुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है। बहनों की राखियों को वाटरप्रूफ रंगीन लिफाफे में भाइयों तक पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की है। शहर के मुख्य डाकघर सहित उपडाक घरों से भी राखी स्पेशल लिफाफों की बिक्री शुरू हो गई है।
जिले में सात अगस्त को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाना है। इसलिए बहनों ने दूर रह रहे अपने भाइयों को राखी भेजना शुरू कर दिया है। डाकघरों से राखी स्पेशल लिफाफे खरीद कर बहनें उसमें राखी को रखकर अपना प्यार भाइयों तक पहुंचा रही हैं। विभाग ने अबकी बार राखी स्पेशल एक लिफाफे की कीमत दस रुपये रखी है।
राखी पहुंचने में देर न हो, इसके लिए डाक विभाग ने राखी स्पेशल मेल सुविधा शुरू की है। इसके लिए राखी मेल लिखा हुआ एक लैटर बॉक्स शहर के मुख्य डाकघर के मेनगेट पर भी लटकाया गया है, ताकि साधारण डाक से भी भेजी गई राखियां समय पर पहुंच जाएं। उच्चाधिकारियों ने भी निर्देश जारी किए हैं प्राथमिकता के तौर पर राखी मेल लैटर बॉक्स में आए लिफाफों को गंतव्य तक त्वरित गति से पहुंचाया जाए।