Hathras: पीसी बागला डिग्री कॉलेज में 750 फार्म हुए वितरित, मेरिट के आधार पर दिया जाएगा एडमिशन
प्रवेश फार्म पर अंकित लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर इसके साथ सभी प्रमाणपत्र संलग्र कर कॉलेज में जमा करने होंगे। कॉलेज द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विस्तार
पीसी बागला डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए अब तक करीब 750 प्रवेश फार्म वितरित हुए हैं। प्रवेश के लिए इस वर्ष सबसे पहले विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना पड़ रहा है। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
राजा महेंद्र प्रताप विवि से संबद्ध कॉलेजों में स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश फार्म वितरित किए जा रहे हैं। कॉलेज में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को सबसे पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना है। इसके बाद कॉलेज से प्रवेश फार्म लेना होगा। प्रवेश फार्म की कीमत 250 रुपये निर्धारित है। इस प्रवेश फार्म पर अंकित लॉगइन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर इसके साथ सभी प्रमाणपत्र संलग्र कर कॉलेज में जमा करने होंगे। कॉलेज द्वारा मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश ले सकेेंगें।
स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद कॉलेज से प्रवेश फार्म खरीद सकते हैं। मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।-महावीर सिंह छौंकर, प्राचार्य पीसी बागला डिग्री कॉलेज हाथरस।
विज्ञापन विज्ञापन
कॉलेज में स्नातक की सीटों पर एक नजर
कोर्स का नाम - सीटों की संख्या
बीएससी - 380
बी.कॉम - 160
बीए - 720