फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   73 percent polling in sadabad & sahpau

सादाबाद-सहपऊ में 73 फीसदी वोटिंग

Tue, 01 Dec 2015 11:47 PM IST
hathras
hathras Updated Tue, 01 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
73 percent polling in sadabad & sahpau
हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिले में सादाबाद एवं सहपऊ विकास खंडों में मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान हुआ। सुबह से ही प्रधान पद के सभी उम्मीदवार अपने अपने संभावित मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए घरों से मतदान केंद्र तक पहुंचाने के प्रयास करते हुए दिखाई दिए। सभी बूथों पर भी सभी उम्मीदवारों ने अपने अपने एजेंटों को सक्रियता से बूथ पर पहुंचा दिया। इससे कोई भी प्रत्याशी फर्जी मतदान न करा सके। शाम 4.30 बजे तक ब्लॉक सादाबाद का मतदान 72.18 प्रतिशत एवं सहपऊ का 73.82 प्रतिशत रहा। इस प्रकार जिले में द्वितीय चरण का मतदान कुल 73.00 प्रतिशत मतदान रहा, जोकि पहले चरण से 1.46 फीसदी ज्यादा है। बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद मतदान का यह रिकॉर्ड प्रतिशत प्रशासनिक प्रयासों की कामयाबी को बयां कर रहा है।
विज्ञापन

दूसरे चरण के मतदान के दौरान सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक के कई मतदान केंद्रों पर प्रतिबंधित 200 मीटर के दायरे में ग्रामीणों की भीड़ दिखाई दी। मुआयने पर पहुंचे जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा डीएम और एसपी ने भी पुलिस फोर्स से भीड़ को खदेड़वाया, जिससे कई बार मतदान केंद्रों पर भगदड़ के हालात भी बने। जैसे ही सुरक्षा घेरे में थोड़ी सुस्ती दिखाई देती, वैसे ही भीड़ मतदान केंद्र के इर्द-गिर्द छा जाती। कई बार पुलिस फोर्स को लाठियां भांजकर भीड़ को भगाना पड़ा। सादाबाद के वेदई, मंस्या कलां, बिसावर, थरौरा, ककरौली, मोनियां, कजरौठी, शेरपुर सहपऊ के तामसी, गुतहरा, मानिकपुर, प्राथमिक विद्यालय सहपऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहपऊ आदि मतदान केंद्रों के आसपास काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

डीएम अबरार अहमद और एसपी डॉ. एस.चन्नप्पा ने बेहद संवेदनशील माने जा रहे दूसरे चरण में ऐतिहासिक शांतिपूर्ण मतदान का श्रेय पुलिस, प्रशासन और सभी विभागों के अफसर व कर्मियों के सहयोग को दिया है। दोनों अधिकारियों ने सरकारी मशीनरी की पीठ थपथपाई है और दावा किया है कि बाकी दोनों चरण भी इसी तरह शांति से निपटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed