फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गर्मी में हांफने लगीं परिवहन निगम की बसें, रास्ते में दे रही धोखा

गर्मी में हांफने लगीं परिवहन निगम की बसें, रास्ते में दे रही धोखा

Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में हांफने लगीं परिवहन निगम की बसें, रास्ते में दे रही धोखा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में रोडवेज बसों में यात्रा करना भी मुश्किल होता जा रहा है। कई बसों में शीशे तक नहीं है। जिनमें हैं, वह पूरी तरह लग नहीं रहे हैं। बिन शीशे के यात्री बसों में लू के थपेड़ों से बेहाल हो रहे हैं। बसों के इंजन हीट पकड़ रहे हैं। बसों के टायर आग सरीखी तपती सड़कों पर जवाब दे रहे हैं। इस कारण बसें आए दिन रास्ते में धोखा दे रही हैं। बसों में सफर कर रहे यात्री बेहाल हो रहे हैं।

सिर्फ हाथरस डिपो की ही नहीं, बल्कि कई अन्य डिपो की कुछ बसें जर्जर हालत में हैं, फिर भी इन्हें आमदनी की खातिर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। रोडवेज को अपनी आमदनी के आगे यात्रियों को होने वाली असुविधा का जरा भी ख्याल नहीं है। कुछ बसों में शीशे की कमी है। पर्याप्त शीशे नहीं होने से बस में बैठे यात्री गर्म लू के थपेड़े खा रहे हैं। धूल-मिट्टी से भी यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन


गर्मी के मौसम में बसों के कुछ दूरी पर चलने से ही इंजन हीट हो रहे हैं। इस कारण बसें रास्ते में खराब हो रही है। यात्री बसों में धक्का लगा रहे हैं। इस मामले में फोररमैन हरी सिंह कहना है कि हमारी बसों में शीशे पर्याप्त है। सभी बसों को चेक करके वर्कशॉप से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed