{"_id":"5ba694b0867a557ebc194de5","slug":"71537643696-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 लोग पहुंचे पोस्टल बैंक के द्वार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 लोग पहुंचे पोस्टल बैंक के द्वार।
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग
1,200 लोग पहुंचे पोस्टल बैंक के द्वार
क्रासर
10 अक्तूबर तक घर पर पैसा जमा करने पर नहीं लगेगा कोई चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। अब डाकिया चलता-फिरता बैंक बन गया है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों हाथरस सहित देशभर में साढ़े छह सौ पोस्टल बैंक का शुभारंभ किया। मुख्य डाकघर में बनी पोस्टल बैंक में अब तक 12 सौ लोगों ने खाता खुलवाया है। इस बैंक के जरिए दस अक्तूबर तक घर बैठे पैसा जमा करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
बता दें कि ब्रिटिश काल की डाक सेवाओं को गति देेने और आमदनी बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बीते दिनों पोस्टल बैंक खोला था।
यदि आपका पोस्टल बैंक में खाता है तो आप पोस्टल बैंक द्वारा जारी टोल फ्री नंबर पर फोन करें। घर बैठे पोस्टमैन आपको पैसा उपलब्ध कराएगा और जमा भी करेगा। खास बात यह है कि दस अक्तूबर तक पैसा जमा करने का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उसके बाद थोड़ा शुल्क लिया जाएगा। इस मामले में एएसपी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि पोस्टल बैंक में 12 सौ खाते खुले हैं। दस अक्तूबर तक पैसा जमा करने कोई चार्ज नहीं लगेगा।