{"_id":"595a86664f1c1b1e0b8b4709","slug":"71499104870-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ अनशन
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रहना में देवकीनंदन हत्याकांड का ढाई माह बाद भी खुलासा न किए जाने से नाराज परिवार के लोग कलेक्ट्रेट पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। पूर्व प्रधान प्रभुदयाल पाठक भी परिवार के लोगों के साथ रहे।
अनशन स्थल पर पांच सूत्रीय मांगों से पत्र भी लोगों को वितरित किए गए। अनशन स्थल पर ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास रावत, सुरेंद्रपाल शर्मा कबाड़ी बाबा, योगेंद्र शर्मा, भारत पाठक, डॉ. नत्थी लाल, मुकेश कौशिक, अविनाश तिवारी भी पहुंच गए। सभी लोग उक्त प्रकरण को लेकर डीएम से भी मिले और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
डीएम ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया। अनशन पर बैठने वालों में मृतक के भाई राजकुमार पाठक, रेखा कुमारी, आरती, पूजा देवी, मिथलेश शर्मा, बाबू लाल पाठक, गोविंद पाठक, राहुल कुमार आदि शामिल थे।