फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   71.54 percent votting in first fase

पहले चरण मेंं 71.54 फीसदी मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:56 PM IST
hathras
hathras Updated Sat, 28 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
71.54 percent votting in first fase
हाथरस (ब्यूरो)। पंचायत चुनाव में सुबह से 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी, जिससे लगातार मतदान का प्रतिशत बढ़ता ही गया। डीएम अबरार अहमद द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम के अनुसार मतदान का प्रतिशत शाम 4.30 बजे तक सिकंदराराऊ का 70.80 प्रतिशत एवं हसायन में 72.28 प्रतिशत एवं इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 71.54 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान में ऐनवक्त तक एक-एक वोट के लिए मारामारी मची रही। प्रत्याशी और उनके एजेंट सुबह से ही अपने वोटरों को घरों से निकालकर बूथों तक पहुंचाने की कोशिश में जुटे रहे। जो जिस हालत में था, उसी हालत में उसे वोट डलवाने ले आया गया। कोई किसी को साइकिल पर लेकर पहुंचा। किसी ने अपने वोटरों को टेंपो की सुविधा दी। किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली भिजवा दी तो कोई निजी गाड़ी से वोटरों को लेकर बूथ तक पहुंचाता दिखा। हालांकि दूसरे पक्ष ने इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन

ज्यादा से ज्यादा मतदान कराने की इस होड़ में प्रत्याशियों ने ऐसे लोगों के नाम पर भी मतदान करवा दिया, जोकि गांव में नहीं थे। इन पर आपत्ति हुई तो प्रत्याशियों के एजेंट आपस में टकरा गए। आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए, लेकिन नतीजा सिफर रहा। उनसे यही कहा गया कि अगर वोटर लिस्ट में नाम है तो किसी को मतदान से नहीं रोका जा सकता। यही नहीं कई जगहों पर तो प्रत्याशियों के एजेंटों ने आपस में ही सेटिंग कर ली कि जिनके वोटर यहां नहीं है, उनके नाम पर किसी दूसरे से मतदान करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरिया पट्टी देवरी में एसडीएम सादाबाद वैभव मिश्रा ने दो नाबालिगों को मतदान करते हुए पकड़ लिया। इन दोनों को एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर पकड़ा। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed