{"_id":"664541619d5e5e28eb08d9d7","slug":"69140-pensioners-will-be-verified-teams-formed-hathras-news-c-56-1-sali1016-115032-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 69140 पेंशनार्थियों का होगा सत्यापन, टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 69140 पेंशनार्थियों का होगा सत्यापन, टीमें गठित
विज्ञापन
नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं के पेंशनार्थियों को पेंशन दिए जाने से पूर्व प्रशासन की ओर से सत्यापन की प्रकिया को शुरू कर दिया है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक व ग्राम पंचायत के कार्मिक सत्यापन को पूर्ण कर संबंधित विभागों को आख्या उपलब्ध कराएंगे।
सत्यापन के दौरान मृतक, अपात्रों को सूची से हटाने की कार्रवाई की जाएगी। यहां जिले में 69140 पेंशनार्थी विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन ले रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 33 हजार, दिव्यांग पेंशन योजना के तहत 7284 व विधवा अवस्था पेंशन के 28856 लाभार्थी पेंशन का लाभ ले रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि सभी पेंशनार्थियों के सत्यापन की प्रकिया को शुरू कर दिया गया है। संवाद