फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई भूमिका

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई भूमिका

Sat, 05 Jan 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई भूमिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ निर्वाचन में मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने, स्कूल-कॉलेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, गीत एवं स्किट्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन की जानकारी दी गई।

एडीएम ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने के लिए अधिकारियों तथा प्रधानाचार्यों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जिले में 25 जनवरी को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदार होकर ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के सफल आयोजन में भूमिका निभाएं। पंजीकृत मतदाता की संख्या को बढाने पर जोर देने को कहा।
विज्ञापन


इसके अलावा पंजीकृत मतदाता को निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र पर लाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा, जिससे वह मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जिले के युवा एवं महिला मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय पहल करें। इस अवसर पर पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम सादाबाद ज्योत्स्ना बंधु, एसडीएम सासनी नीतिश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed