{"_id":"5c30f500bdec22569a51be36","slug":"61546712320-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की बनाई भूमिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाए जाने को कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम रेखा एस चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस मौके पर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मतदाता शपथ दिलाने के साथ निर्वाचन में मतदान के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक करने, स्कूल-कॉलेजों में प्रभात फेरी, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, गीत एवं स्किट्स आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन की जानकारी दी गई।
एडीएम ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाने के लिए अधिकारियों तथा प्रधानाचार्यों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे जिले में 25 जनवरी को आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदार होकर ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ के सफल आयोजन में भूमिका निभाएं। पंजीकृत मतदाता की संख्या को बढाने पर जोर देने को कहा।
इसके अलावा पंजीकृत मतदाता को निर्वाचन के दौरान मतदान केंद्र पर लाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा, जिससे वह मताधिकार का इस्तेमाल अवश्य करें और मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जिले के युवा एवं महिला मतदाताओं को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय पहल करें। इस अवसर पर पीडी चंद्रशेखर शुक्ला, एसडीएम सादाबाद ज्योत्स्ना बंधु, एसडीएम सासनी नीतिश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय आदि मौजूद थे।