{"_id":"5bb65f5a867a5528dc2e085e","slug":"61538678618-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोर की पहली किरण तक संगीत सम्मेलन में मची धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोर की पहली किरण तक संगीत सम्मेलन में मची धूम
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। मंगलवार रात्रि मेला श्री दाऊजी महाराज पंडाल में संगीत सम्मेलन हुआ। बॉलीबुड एक्ट्रेस कायनात अरोड़ा व रंजीत रंधावा ने जलवा बिखेरा तो डब्बू अंकल ने यूपी वाला ठुमका लगाकर तालियां बटोरीं। भोर की पहली किरण तक कार्यक्रम चला। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी जमे रहे।
इस मौके पर कलाकारों ने ग्रुप डांस में गणेश वंदना प्रस्तुत की। कायनात अरोड़ा ने काला चश्मा लगदा है, लगदा है गोरे मुखड़े, सहित कई गानों पर डांस किया। डब्बू अंकल के नाम से प्रसिद्ध हुए संजीव श्रीवास्तव ने यूपी वाला ठुमका लगाओ जरा नाच के दिखाओ पर ठुमका लगाया। विकल्प मेहता ने राउडी राठौर फिल्म का अक्षय कुमार का डायलॉग बोला।
तू चीज बड़ी है मस्त मस्त, सहित कई गाने प्रस्तुत करते हुए डांस किया। अंकिता मिश्रा ने बीड़ी जलाए ले जिगर से पिया, गाना प्रस्तुत किया। रंजीत रंधावा ने ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का, ईशान प्रीती की जोड़ी ने मोहि रंग लगा दे, पर डांस किया। हरियाणा से आए राधेश्याम राधे ने ओ गोरिये, गोली चल जावेगी, गीत पर डांस किया। पंडाल में लोग झूमते नजर आए।
विज्ञापन
---------
पुलिस कर्मी से की शराबी ने अभद्रता
शहर के जामा मस्जिद चौराहा पर बाइक प्रवेश को लेकर एक शराबी ने पुलिस कर्मी से अभद्रता कर दी। इससे वहां अच्छा खासा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस कर्मियों ने युवक को डांट कर भगा दिया। काफी देर तक इसको लेकर हंगामा रहा।