{"_id":"5bae708f867a557ffc6bfd3a","slug":"61538158735-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ रोड के दौ सौ फोन फिर बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ रोड के दौ सौ फोन फिर बने शोपीस
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
हेडिंग
अलीगढ़ रोड के 200 फोन फिर बने शोपीस
क्रासर
शहर के तालाब चौराहा के निकट फिर कटी बीएसएनएल की केबल
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड के 200 फोन शुक्रवार को फिर से शोपीस बन गए। शहर के तालाब चौराहा के निकट जेसीबी खुदाई के दौरान बीएसएनएल की केबिल कट गई। बीएसएनएल के कर्मी लाइन की मरम्मत करने में जुटे रहे।
बता दें कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों की जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। बीएसएनएल अधिकारियों की मानें तो सेतु निगम ने लाइन शिफ्टिंग का एस्टीमेट जमा नहीं किया है। इस कारण लाइनों को शिफ्ट नहीं किया जा सका है। आए-दिन टेलीफोन की लाइन कटना आम बात हो गई है। इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह शहर के तालाब चौराहा पर ओवर निर्माण पिलर के लिए जेसीबी से खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान जेसीबी के पंजे में केबल आ गई और कट गई। इस कारण करीब अलीगढ़ रोड, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कालोनी, जिला चिकित्सालय सहित कई इलाकों के करीब 200 फोन शोपीस हो गए। लाइन कटने से लोगों के तमाम जरूरी कामकाज नहीं कर सके।