फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   अब कागजों में नहीं होगी बिजली लाइनों की मरम्मत

अब कागजों में नहीं होगी बिजली लाइनों की मरम्मत

Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अब कागजों में नहीं होगी बिजली लाइनों की मरम्मत

विज्ञापन
हेडिंग
अब कागजों में नहीं होगी बिजली लाइनों की मरम्मत
क्रासर
कार्यदायी संस्था को काम शुरू करने से पहले, बाद में करानी होगी वीडियोग्राफी
वीडियो फुटेज के आधार पर ही संस्था को किया जाएगा काम का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। जर्जर विद्युत लाइन की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। अब कार्यदायी संस्था बिजली लाइन की कागजों में मरम्मत नहीं कर सकेगी। कार्यदायी संस्था को पहले और बाद में जर्जर लाइनों की वीडियोग्राफी करानी होगी। इसके आधार पर ही निगम द्वारा संस्था को भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि सरकार का घर-घर बिजली पहुंचाने के साथ बेहतर बिजली सप्लाई पर खासा ध्यान है। विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीण अंचल में विद्युतीकरण का काम चल रहा है। खुद अधिकारी विद्युतीकरण का निरीक्षण भी कर रहे हैं। यदि इसके बाद कोई कार्यदायी संस्था काम में हीलाहवाली करती है तो उसके लिए मुश्किल खड़ी होगी। कार्यदायी संस्था द्वारा जिस जर्जर लाइन की वीडियो ग्राफी की जाएगी, उसको अधिकारी देखेंगे, फिर लाइन बदलने के बाद वीडियोग्राफी होगी। दोनों वीडियो को मुख्य अभियंता ऑफिस अलीगढ़ भेजा जाएगा। इस वीडियो और अधिकारियों की संस्तुति के आधार पर संस्था को भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

----------
कार्यदायी संस्था को विद्युतीकरण से पहले और बाद में वीडियोग्राफी करानी होगी। यह वीडियो मुख्य अभियंता ऑफिस को भेजा जाएगा।
-प्रदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता यूपीपीसीएल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed